फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को ले गई पुलिस, गुस्से में टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ी महिला

Sun, 22 Nov 2026 09:41 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

महिला के बेटे पर एक किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप है। शिकायत मिलने पर दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके बेटे को थाने बुलाया था। इसके बाद महिला भी बेटे के पीछे थाने पहुंच गई। काफी देर तक बेटे को नहीं छोड़े जाने से नाराज होकर महिला रुद्रपुर पहुंची और त्रिशूल चौक के पास टावर पर चढ़ गई।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ी महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के त्रिशूल चौक के पास रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिनेशपुर निवासी एक महिला अचानक टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला के बेटे पर एक किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप है। शिकायत मिलने पर दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके बेटे को थाने बुलाया था। इसके बाद महिला भी बेटे के पीछे थाने पहुंच गई। काफी देर तक बेटे को नहीं छोड़े जाने से नाराज होकर महिला रुद्रपुर पहुंची और त्रिशूल चौक के पास टावर पर चढ़ गई।

UK Top News: दो हादसों में नौ लोगों की मौत, राजनाथ का चुनावी मंत्र, गंगा में बहे युवक-युवती
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ विभव सैनी स्वयं फोन के माध्यम से लगातार महिला से संपर्क कर उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे रहे। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति संभालने में लगी रही। वहीं, महिला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की प्राथमिकता महिला को सकुशल नीचे उतारना रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें