फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: चालान नहीं, दिया सुरक्षित सफर का संदेश; एसएसपी ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

Sun, 22 Nov 2026 03:17 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान। एसएसपी ने बिना हेलमेट दोपहिया चला रहे लोगों को चालान के बजाय हेलमेट बांटकर सुरक्षित सफर का संदेश दिया।
विज्ञापन
बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित करते अजय गणपति। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित किए। पुलिस ने चालान करने के बजाय हेलमेट भेंट कर वाहन चालकों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया।

विज्ञापन


अभियान के दौरान एसएसपी ने वाहन चालकों से संवाद कर उन्हें हेलमेट के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का जरिया नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने वाला सुरक्षा कवच है। दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाली सवारी के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों की अनदेखी नहीं करने की अपील की। इस दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को नियमित रूप से हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया। अभियान में एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक अनुषा बड़ोला, सीओ रुद्रपुर, यातायात निरीक्षक सहित पुलिसकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें