फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून की तर्ज पर रुद्रपुर को भी स्मार्ट सिटी बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। देहरादून की तर्ज पर रुद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त रिंकू बिष्ट ने कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी कमांड ऑफिस का दौरा कर स्मार्ट सिटी की योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के डीएम व देहरादून स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के सीईओ आईएएस आशीष श्रीवास्तव से योजना को धरातल पर उतारने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

देहरादून से लौटने के बाद बुधवार को मेयर रामपाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जीपीएस नेविगेशन ट्रेकिंग सिस्टम से कूड़ा उठाया जाएगा। प्रत्येक घर के आगे क्यूआर कोड को कूड़ा कलेक्शन करने से पहले स्कैन किया जाएगा। इसके अलावा शहर सुंदर बनाने के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग की जाएगी। शहर में बिजली व टेलीफोन की लाइनों को अंडरग्राउंड फाइबर लाइन से कवर किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन व इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन जैसी कई हाईटेक सुविधाएं स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शामिल हैं। मेयर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के बजट के लिए शासन स्तर पर शीघ्र ही वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें