रुद्रपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए बुधवार को सीडीओ ने वर्चुअल बैठक की। सीडीओ हिमांशु खुराना ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए फसल क्षति के 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना कृषि विभाग, संबंधित बैंक और बीमा कंपनी को हो जानी चाहिए। इससे क्षति होने पर शीघ्र संयुक्त सर्वे किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक बैंक इस योजना का लाभ किसानों को उपलब्ध कराएं।
बताया गया कि फसल बीमा के लिए नोडल फर्म एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी देहरादून है। साथ ही वर्तमान में ऊधम सिंह नगर के लिए बीमित इकाई न्याय पंचायत है। वहां पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना आदि थे।