फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: 35 लाख की साइबर धोखाधड़ी का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार, ITI से रिटायर इंस्ट्रक्टर को लगाया था चूना

Thu, 18 Jan 2024 08:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

उत्तराखंड एसटीएफ के साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र पुलिस ने भीमताल में रिटायर आईटीआई के इंस्ट्रक्टर से 35 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के आरोपी रविकांत शर्मा को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी रविकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड एसटीएफ के साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र पुलिस ने भीमताल में रिटायर आईटीआई के इंस्ट्रक्टर से 35 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी के आरोपी रविकांत शर्मा को फरीदाबाद,  हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद आरबीआई कर्मचारी बनकर रिलायंस बीमा पॉलिसी की धनराशि में विभिन्न स्कीम के तहत मुनाफे का लालच देकर पीड़ितों से जमा करवाता था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: CBI ने आरपीएफ चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते पकड़ा, दो हजार रुपये के साथ डीके मीणा गिरफ्तार

इस काम में आरोपी दूसरों की आईडी से निर्गत कई सिमकार्ड्स और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। आरोपी से धोखाधड़ी के दौरान इस्तेमाल बैंक खाते के 3 चैक बुक, 6 डेबिट कार्ड, 3 मोबाइल फोन व विभिन्न सिम कार्ड आदि बरामद हुए है। आरोपी ने 2014 में बीटेक कंप्यूटर साइंस से किया है और नोएडा में कंपनी में जॉब कर चुका है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि वह इस काम को साल 2014-15 से लगातार कर रहा है। साथ ही उसने कई लोगों के साथ ठगी की है। आज तक वह कभी भी पुलिस द्वारा पकड़ा नहीं गया। साइबर ठग द्वारा देश में अन्य लोगों के साथ भी साईबर ठगी को अंजाम दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी में अपर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र गंगोला व आरक्षी मुहम्मद उसमान द्वारा सराहनीय कार्य किया गया । 
विज्ञापन


आरोपी का नाम रविकांत शर्मा (32) पुत्र राजबीर वार्ड नंबर-1 पदमा विद्यालय के पास, ग्राम मुड़ियाखेड़ा, थाना मोरेना जिला मोरेना मध्यप्रदेश हाल निवासी फरीदाबाद हरियाणा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें