फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का दावा- लोकसभा चुनाव में पांचों सीट जीतेगी भाजपा

Thu, 18 Jan 2024 04:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से युवाओें को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता, उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से युवाओें को स्वरोजगार के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार को चंपावत जा रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत अमाऊं स्थित पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा गणेश ठकुराटी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने दावा कि भाजपा फिर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीट जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है। सहकारिता मंत्रालय के अस्तित्व में आने के बाद दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार हो रहे हैं। वहां पर भाजपा जिला मंत्री भुवन जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश मनराल, दीपा भाटिया, नीरू खोलिया, गीता ठुकराठी आदि थे। 
विज्ञापन


जिला चंपावत में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का काम करूंगी। कर्तव्य निष्ठा से मरीजों की सेवा की जाएगी। नियुक्ति पत्र पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। - किरनप्रीत कौर, सितारगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें