फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Crime: उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार; दिल्ली से पकड़ा

Tue, 05 Mar 2024 12:57 PM IST
हीरा मेहरा चंदन बंगारी, संवाद

सार

Rudrapur News: रुद्रपुर में एसओजी और पंतनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी शातिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एसओजी और पंतनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी शातिर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि छतरपुर निवासी हरीश सिंह मेहता ने 1 फरवरी 2023 को थाना पंतनगर में तहरीर देकर कहा था कि उनके घर के बाहर से उनके सोनालिका ट्रैक्टर संख्या यूके 06बीडी 6486 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन


ट्रैक्टर चोरी की घटना को मनदीप सिंह निवासी धर्मपुर रुद्रपुर, महेश सिंह कोरंगा निवासी उकरौली थाना सितारगंज, सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम टामेरा विलासपुर और महेश निवासी लक्ष्मण नगर निकट इंटर कालेज थाना हजारा जिला पीलीभीत ने अंजाम दिया है। 12 फरवरी 2023 को मनदीप सिंह, महेश सिंह कोरंगा, सुखदेव सिंह को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक आरोपी महेश फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट के बाद महेश की गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया।

ये पढ़ें- Ramnagar: दुष्कर्म पीड़िता हार गई जिंदगी की जंग, जीत गया इंसाफ; कोर्ट ने दोषी को सुनाई 20 साल की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


इनामी आरोपी महेश की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम एसओजी और थाना पंतनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने फरार आरोपी महेश को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली के बाहर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर एवं चालाक किस्म का अपराधी है, उसने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नेपाल में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें