फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक करोड़ की ठगी के आरोपी को इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को इंदौर पुलिस सोमवार को यहां से गिरफ्तार कर साथ ले गई है। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों 1,07,90,402 रुपये हड़प कर वहां से गायब हो गए थे।
इंदौर पुलिस सोमवार को काशीपुर कोतवाली पहुंची। टीम ने कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला विजय नगर नई बस्ती निवासी यासीन खान को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक नई सब्जी मंडी निवासी आदिल पुत्र जुल्फिकार और विजय नगर नई बस्ती निवासी यासीन खान ने इंदौर में आदिल फ्रूट एंड वेजिटेबल कंपनी के नाम से मंडी में एक दुकान खोली थी। उक्त दुकान के माध्यम से वहीं के नासिर खान से इन लोगों ने प्याज और आलू की खरीद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आदिल और यासीन खान प्याज और आलू की रकम हड़पकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि दोनों काशीपुर के रहने वाले हैं। इंदौर पुलिस ने यासीन खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि नई सब्जी मंडी निवासी आदिल फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें