फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलवी की शर्मनाक हरकत: छुट्टी के बाद लड़कियों को कमरे में ले जाकर दिखाता था अश्लील वीडियो, करता था गलत काम

Sun, 18 Aug 2024 07:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)

सार

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि ग्राम मलसी स्थित मस्जिद में पीलीभीत निवासी मौलवी है। वह बच्चियों के साथ गलत करकत करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मस्जिद के एक मौलवी पर अस्थायी मदरसे में पढ़ने वाली बच्चियों को मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाने और अश्लील हरकतें करने का आरोप है। यही नहीं उसने लड़कियों को धमकी दी थी कि यदि उन्होंने इसकी शिकायत की तो वह जादू से उनके पिता को मार डालेगा। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि ग्राम मलसी स्थित मस्जिद में शब्बीर रजा निवासी ग्राम डांग, थाना जहानाबाद, पीलीभीत मौलवी है। उसने मस्जिद के एक कमरे के अंदर अस्थायी मदरसा बना रखा था। इसमें वह बच्चों को ऊर्दू पढ़ाता था।

महिला के अनुसार उसकी आठ साल की बेटी भी मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से बेटी मदरसे से आने के बाद गुमसुम हो जाती थी।

Dehradun: आईएसबीटी पर खड़ी रोडवेज बस में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो बस ड्राइवर समेत पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त को उन्होंने बेटी के साथ ही मदरसे में पढ़ने वाली अन्य लड़कियों से पूछताछ की तो उनकी बेटी ने बताया कि मौलवी पढ़ाई के समय और छुट्टी के बाद बड़ी लड़कियों और लड़कों के जाने के बाद उसे व चार अन्य छोटी लड़कियों को अपने कमरे में ले जाता था।

आरोप है कि मौलवी मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाने के साथ ही उनके साथ गलत हरकतें करता था। परिजनों को बताने पर मौलवी जादू से उनके पिताओं को मार डालने की धमकी देता था। जब वह अन्य महिलाओं के साथ पूछताछ के लिए मौलवी के पास जाने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गया था।

आरोपी मौलवी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
- निहारिका तोमर, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें