रुद्रपुर। जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच में रुद्र लायंस एकेडमी ने 198 रन से बालाजी क्रिकेट क्लब को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मंगलवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से एमेनिटी स्पोर्ट्स मैदान में खेले गए लीग मैच में रुद्र लायंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। रुद्र लायंस क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में सात विकेट खोकर 308 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालाजी क्रिकेट क्लब शांतिपुरी की टीम 110 रनों पर ऑल आउट हो गई।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता के सभी लीग मैच समाप्त हो चुके हैं। लीग में कुल 24 लीग मैच खेले गए। अब नॉकआउट चरण शुरू होने जा रहे हैं। मैच के अंपायर इंद्रनील, मो. इमरान, स्कोरर विदिशा कर, सूरज आदि थे।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंचीं ये टीमें
रुद्रपुर। ग्रुप ए से काशीपुर की हालेंडर स्पोर्ट्स एकेडमी, एमके स्क्वायर एकेडमी, ग्रुप बी से काशीपुर की जीपीएस रेलवे एकेडमी, गदरपुर की मौर्य क्रिकेट एकेडमी, ग्रुप सी से रुद्रपुर की एमेनिटी मदनलाल क्रिकेट एकेडमी और रुद्र लायंस एकेडमी, ग्रुप डी से रुद्रपुर जय हिंद क्रिकेट क्लब और डीपीएस क्रिकेट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। (संवाद)