सितारगंज में सिरसा सड़क निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते विधायक सौरभ बहुगुणा।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। विधायक सौरभ बहुगुणा ने रविवार को सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म तक निर्माणाधीन 15.3 किमी सड़क के निर्माण निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोनिवि और कार्यदायी संस्था को तय समय में निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
विधायक ने बताया कि 25 करोड़ की लागत से सिरसा मोड़ से शक्तिफार्म होते हुए सिडकुल तक सड़क निर्माण कार्य विभिन्न प्रस्तावों में चल रहा है। इसमें सूखी नदी पर पुल का निर्माण भी चल रहा है। वर्ष 2012 से सड़क निर्माण में तमाम अवरोध के कारण सड़क नहीं बन सकी थी। बीते पांच अक्तूबर से 15.3 किमी सात मीटर चौड़ाई की सड़क का निर्माण चल रहा है, जिसे अप्रैल 2022 तक हर हाल में पूरा किया जाना है।
लोनिवि के अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि छह मीटर स्पान की पांच पुलियां का निर्माण स्लैब तक पूरा हो चुका है। एक पुलिया का काम इस हफ्ते पूरा हो जाएगा। करीब 10 किमी सड़क निर्माण में पत्थर का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। मार्च तक नौ किमी में हाटमिक्स कर दिया जाएगा। (संवाद)