फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, लड़की ने सुनाई आपबीती; केस दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में एक युवती ने रिश्ते के देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में एक युवती ने रिश्ते के देवर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

ट्रांजिट कैंप थाने में दर्ज केस में रामपुर जिले की रहने वाली युवती ने कहा है कि जसपुर क्षेत्र निवासी आरोपी वीरपाल उसकी बहन का देवर है। उसका वीरपाल से प्रेम प्रसंग था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था। बताया कि बीते जून में अटरिया ढाल स्थित कमरे में वीरपाल के साथ वह 20 दिन रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nanda Devi Mahotsav: भीमताल में मां नंदा सुनंदा का निकला डोला, जमकर थिरकीं महिलाएं; जयकारों से गूंजा इलाका
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर चला गया था। जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। केस की विवेचना एसआई नेहा ध्यानी को सौंपी गई है।

विज्ञापन

 -निहारिका तोमर, सीओ सिटी


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें