फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं का तहसील में प्रदर्शन

Sun, 08 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कच्ची शराब के खिलाफ महिलाओं ने तहसील परिसर पर प्रदर्शन कर आबकारी विभाग की उदासीनता पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और कच्ची शराब बंद कराने की मांग की। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल अवैध रूप से बेची जाने वाली शराब पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे सभी आंदोलन करेंगी। 
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुरेश राणा और बिल्लेश्वर महिला मंगल दल अध्यक्ष मोहनी बिष्ट के नेतृत्व में एकत्र ग्राम चारूबेटा, टेड़ाघाट एवं कालोनी की महिलाओं ने कच्ची शराब के विरोध में तहसील परिसर पर जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं का आरोप था कि आबकारी विभाग की निष्क्रियता ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली दुकानों में शराब भी बिक रही है। जिस कारण बच्चों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

कई महिलाओं का कहना था कि शराब की वजह से उनकी गृहस्थी बर्बाद हो रही है। बाद में तहसीलदार राधेश्याम राणा को ज्ञापन सौंपकर शराब पर अंकुश लगाने की मांग की। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में जानकी देवी, गोविंदी कठायत, देवकी गैड़ा, मधु गैड़ा,  किशोरी देवी, मीना पांडे, शोभा देवी, वैजयंती भट्ट, सीमा देवी, हेमा देवी, पार्वती, गीता विमला देवी, मानवती पांडे, भागरथी भैसोड़ा, मोहनी अधिकारी, तुलसी देवी, आनंदी थापा, शकुंतला थापा, माधवी जोशी, बहादुर सिंह गैड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें