फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी बाइक एक की मौत

Sun, 08 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
घटनास्थल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली के पीछे बाइक जा घुसी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्राली चालक के बांये हाथ में फ्रैक्चर हो गया। डाक्टरों ने घायल को रेफर कर दिया। दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया।
  शनिवार की शाम करीब सात बजे भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली सिडकुल जा रही थी। बमनपुरी गांव में ट्राली का टायर पंचर हो गया।

जिस पर चालक इस्लाम नगर खटीमा निवासी इरशाद (33) पुत्र इसराइल ने ट्रैक्टर ट्राली सड़क के किनारे खड़ी कर दी और उसका भाई फरियाद पंचर लगवाने सिसौना चला गया। इसी बीच एक बाइक में सवार दो लोग ट्रैक्टर ट्राली के पीछे जा घुसे। इससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए और ट्रैक्टर ट्राली के चालक इरशाद भी घायल हो गया। राहगीरों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक व घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


 दो बाइकें आमने-सामने भिड़ीं, युवक गंभीर
नानकमत्ता। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरी बाइक सवार पिता-पुत्र को भी मामूली रूप से चोटें लगी है। शनिवार की शाम कैथुलिया गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में टुकड़ी गांव का चन्ना सिंह (26) पुत्र बलवंत सिंह खरीददारी करने आया था।
विज्ञापन

खरीददारी करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव में आर्टीजन के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक और उसकी बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। इससे चन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार कुलवंत सिंह पुत्र पहलवान सिंह व उसके पांच साल के बेटे रणवीर सिंह को भी मामूली रूप से चोटें लगी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें