फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में आंधी से गिरा बिजली का पोल, साइकिल दबी, बाल-बाल बचा बालक

विज्ञापन
बिगवाड़ा में पोल के नीचे दबी साइकिल। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/गदरपुर। तराई में बुधवार देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया, उससे पहले आए अंधड़ ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। रुद्रपुर के बिगवाड़ा में बिजली का खंभा गिर गया। उसके चपेट में आने से एक बालक बाल-बाल बचा, जबकि उसकी साइकिल दब गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बृहस्पतिवार को भी जिले में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर तेज हवाओं ने शहरी क्षेत्र में लगे होर्डिंग्स, फ्लेक्सी और बैनरों को उखाड़ दिया। गदरपुर में बुध बाजार में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में बारिश की फुहारों से दुकानदारों का खुले में रखा सामान भीग गया। तेज हवा से कई दुकानों स्थाई टेंट भी उड़ गए जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ भी धराशाई हो गए और विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। बिगवाड़ा में बड़ा हादसा होने से बचा।
यहां एक बालक साइकिल से गुजर रहा था। तभी बिजली का खंभा गिर गया, जिससे चपेट में आकर साइकिल दब गई, गनीमत रही कि बालक बच गया। इधर, बारिश की फुहारों ने बैमौसमी धान की खेती में लगे किसानों के चेहरों पर खुशी की चमक ला दी। बारिश की रिमझिम फुहारें धान की फसल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वहीं, तेज हवाओं ने आम और लीची की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं की सक्रियता के चले बारिश हुई है।
विज्ञापन

जनजीवन प्रभावित
किच्छा। देर शाम आई मूसलाधार बारिश और आंधी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। नगर के दीनदयाल चौक, कोतवाली रोड, एमपी चौक समेत कई स्थानों पर बरसाती पानी लोगों की दुकानों में घुस गया जिससे काफी नुकसान हो गया।
इधर, अस्पताल रोड पर बारिश थमने के बावजूद कोतवाली रोड पर कई कई फुट पानी भरा रहा। कोतवाली परिसर में खड़े नीम के वृक्ष की डाली गिरने से वहां कैंटीन व अरायजनवीसों के टीन शैड गिर गये और वहां लोग बाल-बाल बचे। इधर नगर के मेन बाजार में राजीव अग्रवाल के टेलीकाम सेंटर, अजय प्रोविजन स्टोर, अंकुर किराना स्टोर, मित्तल ट्रेडर्स समेत कई दुकानों में पानी भरने से सामान नुकसान हो गया।
व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोड़ा व नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि हाल ही के दिनों में नगर के मुख्य बाजार में डामर सड़क इतनी अधिक ऊंची बना दी कि व्यापारियों की दुकानें नीची हो गई हैं जिससे बारिश का पानी व्यापारियों की दुकानों में चला गया। इधर नगर की सीएचसी के सामने सड़क पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ। देर शाम बारिश के कारण बिजली गायब हो गई। समाचार लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बाधित थी। व्यापार मंडल के महामंत्री विजय अरोड़ा ने ने नगरपालिका प्रशासन से नगर की नालियों के तलीझाड़ सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें