फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गदरपुर में आवास विकास बाजार में कई दुकानों में घुसा बरसाती पानी

विज्ञापन
गदरपुर में हुआ जलभराव। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
आधे घंटे की बारिश से बृहस्पतिवार को गदरपुर के गूलरभोज रोड में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। आवास विकास मार्केट में बारिश का पानी कई दुकानों में घुस गया। इससे कई दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदारों ने पालिका प्रशासन से नालियों की तलीझाड़ सफाई की मांग की।
विज्ञापन

बारिश से गदरपुर पालिका क्षेत्र के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।। सबसे ज्यादा बुरा हाल गूलरभोज रोड का रहा जहां कई दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस गया। आवास विकास मार्केट के दुकानदारों का कहना था कि नालियों की सफाई भी नहीं हुई है।
बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर बह निकला और कई दुकानों में भी जा घुसा। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। दुकानदारों ने शासन-प्रशासन और पालिका के खिलाफ विरोध भी प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि हर बार बारिश में उनको नुकसान उठाना पड़ता है। वहां राधेश्याम, सुनब्बर अली सलमानी, शौकत अली, दीपक कुमार, बलवीर चंद आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें