गदरपुर थाने में पुलिस का घेराव करते व्यापारी।
- फोटो : RUDRAPUR
थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार को गदरपुर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस की ओर से शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन पर मिलने पर व्यापारी शांत हुए।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के साथ व्यापारियों ने गदरपुर थाने में पुलिस का घेराव किया। कहा कि छह जनवरी को चोरों ने नगर पालिका गेट के सामने अनिल इलेक्ट्रॉनिक्स व गुरुद्वारा मार्केट में सच्चिदानंद फीड स्टोर से हजारों रुपये उड़ा लिए थे। इससे पहले भी कई दुकानों से चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस नाकाम रही। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई।
थाने में मौजूद दरोगा राहुल राठी व प्रकाश भट्ट ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि शीध्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस का घेराव करने वालों में व्यापार मंडल महामंत्री संदीप चावला, संजीव अरोरा, लविश ग्रोवर, चिराग मुरादिया, अरुण बजाज, नितिन छाबड़ा, राजू सिंधी, राकेश गुम्बर, शाकिर अली, मोहम्मद जान आदि थे।