फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे व सट्टे पर अकुंश लगाने को लेकर नगर वासी हुए लामबंद

विज्ञापन
खटीमा में कोतवाल नरेश चौहान का घेराव करते नगर वासी। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। सट्टे और नशे के खिलाफ खटीमा की महिलाएं और सामाजिक संगठन लामबंद हो गए हैं। महिलाओं ने सीएम को ज्ञापन भेजा और नशेड़ियों व सट्टेबाजों से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम निर्मला बिष्ट को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवत्ति और सट्टेबाजी पर चिंता व्यक्त की। नशेड़ियों एवं सट्टेबाजी करने वालों के परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया कि नशा करने व सट्टे के लती युवाओं के परिजनों से कारोबारी मोटी रकम वसूलने में लगे है। रकम नहीं मिलने पर उनके आवास एवं जमीन जायदाद पर कब्जा करने लगे हैं। एसडीएम बिष्ट ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में तसन्ना, अनीता, मीना, सपना, मंजू, रीना, रानी देवी, सावित्री, रवि सक्सेना, राकेश शर्मा, राजरानी, रेखा, विद्घा देवी आदि मौजूद थे।
इधर, भूमसेन श्रद्घा शक्ति जनसेवा समिति ने धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर नशेड़ियों की रोकथाम के लिए कोतवाली पहुंचकर कोतवाल नरेश चौहान का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना के लिए जाने वाली महिलाओं एवं युवतियों से नशेड़ी अभद्रता करते हैं। उन्होंने नशड़ियों को चिह्नित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। वहां गौरव सोनकर, नईम अंसारी, नीरज रस्तोगी, आशा चौधरी, राधिका देवी, रोहित, बाबा नंद लाल गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें