सरकारी अस्पताल में आशाओं के साथ धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/बाजपुर/गदरपुर। बारह सूत्रीय मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इधर, काशीपुर सरकारी अस्पताल परिसर स्थित धरनास्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर आशाओं की मांगों को जायज ठहराते हुए समर्थन किया। कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने राज्य सरकार से मांगे पूरी करने का अनुरोध किया। वहां पर स्नेहलता चौहान, चित्रा, उमा, सोनिया, प्रेमा, कमलेश, लक्ष्मी, नीरज आदि थे। इधर, बाजपुर सीएचसी में हुए प्रदर्शन में उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता कश्यप, रेखा यादव, मीना, शिमला देवी, बबीता, चंद्रवती, राजेश्वरी, प्रेमा रानी आदि थे। इधर, गदरपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में धरना दिया। कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी अरोरा ने किशन गुप्ता और साहिल गुंबर के माध्यम से आशाओं के पास समर्थन पत्र भेजा।