फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब की बिक्री होने से आक्रोशित महिलाओं ने महिला एसआई को घेरा

विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में महिला एसआई का घेराव करती महिलाएं। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। नगर से सटे गांव चकरपुर में अवैध रूप से शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा हैै। आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर महिला पुलिस का घेराव किया। महिलाओं ने कहा कि शाम हाते ही सड़क किनारे कच्ची शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। इससे सड़क से गुजरनेे वाले राहगीर भी परेशान है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव चकरपुर से कुछ महिलाएं कोतवाली पहुंची। महिलाओं ने बताया कि गांव चकरपुर के आलापुर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर कच्ची शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है। विरोध करने पर शराब कारोबारी धमकी देते हैं। ग्रामीण रोजाना शराब पीकर घर आते हैं और परिजनों के साथ मारपीट करते हैं। इससे महिलाएं परेशान है। उन्होंने कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें