फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GB Pant University: छात्राओं से छेड़छाड़ में प्राध्यापक निलंबित, जांच बैठाई; कमेटी सात दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

Tue, 30 Jul 2024 12:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पंतनगर के जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में एक प्राध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच विवि की सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पंतनगर के जीबी पंत कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में एक प्राध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच विवि की सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी को सौंपी गई है। कमेटी विस्तृत जांच कर सात दिन में अपनी रिपोर्ट निदेशक प्रशासन के माध्यम से कुलपति को सौंपेगी।

कृषि महाविद्यालय स्थित पादप रोग विज्ञान विभाग और माॅलीक्यूलर बायोलाॅजी एंड जेनेटिक इंजीनियरिंग विभाग की एमएससी द्वितीय वर्ष की कुछ छात्राओं ने 26 जुलाई को पादप रोग विज्ञान के प्राध्यापक डाॅ. सत्य कुमार पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए थे। सोमवार को हुई मामले की सुनवाई के बाद कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान की संस्तुति पर डाॅ. सत्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- तस्वीरों में कमिश्नर दीपक रावत: नहर कवरिंग का किया निरीक्षण, संगीत का भी लिया आनंद; बच्चों के साथ ली सेल्फी

अपर मुख्य कार्मिक अधिकारी डाॅ. गौहर ताज ने गोपनीय कार्यालय आदेश में प्रकरण की विस्तृत जांच विवि स्तर पर गठित सेक्सुअल हैरेसमेंट एंड जेंडर जस्टिस कमेटी (अध्यक्ष डाॅ. सुनीता टी पांडेय) को सौंपी है। निलंबन अवधि में डाॅ. सत्य कुमार कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार से संबद्ध रहेंगे। निलंबन अवधि में उन्हें वित्तीय हस्त पुस्तिका के नियम संग्रह खंड-दो, भाग-दो से चार के मूल नियम 53 के प्रावधानों के तहत जीवन निर्वहन भत्ता दिया जाएगा। कमेटी प्रकरण की नियमानुसार गहनतापूर्वक जांच करते हुए अपनी जांच आख्या सात दिन के अंदर निदेशक प्रशासन के माध्यम से कुलपति को प्रस्तुत करेगी।

आरोपी प्राध्यापक का पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे विभाग में दर्जनों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो लैब में अपना प्रायोगिक कार्य करते हैं। जितनी कार्य करने की स्वतंत्रता इस लैब में है, उतनी कहीं नहीं है। मुझे इस षड्यंत्र में साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
- डाॅ. सत्य कुमार, प्राध्यापक पादप रोग विज्ञान, पंतनगर विवि।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें