किच्छा से सवारियां लेकर लौट रही निजी बस शंकरफार्म के पास सड़क पर बनी पक्की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे उतर कर क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। जिन्हें 108 आपातकालीन सेवा द्वारा अस्पताल में ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस के नहीं पलटने से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
शक्तिफार्म आने के लिए निजी बस संख्या (यूपी06-5721) करीब 60 सवारियों को लेकर किच्छा से शाम 4:30 बजे रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शंकरफार्म के निकट विपरीत दिशा से आ रही कार से होने वाली संभावित टक्कर से बचने के चक्कर में बस पक्की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे उतर गई। इससे बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई एवं बस में सवार करीब आठ यात्रियों को चोटें आई। ब्यूरो