फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह के सदस्य को लोगों ने धुना

Sat, 26 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट का प्रयास करने वाले जहरखुरानी गिरोह के एक सदस्य की लोगों ने जमकर धुनाई लगा दी। पकड़ा गया व्यक्ति पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। टांडा उज्जैन निवासी दुर्गा बृहस्पतिवार को मारपीट की एक घटना में घायल होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई थी। शुक्रवार सुबह उसकी मां विमला देवी व मौसेरी सास भूरी उसे चाय देने अस्पताल आए थे। इस दौरान विमला की तबियत अचानक खराब हो गई। तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने खुद को अस्पताल का कंपाउंडर बताकर विमला को नशीली दवा खिला दी। लेकिन वह जैसे ही विमला के कान से कुंडल निकाल पाता इतने में भूरी वहां पहुंच गई। भूरी ने आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर धुनाई लगा दी। बाद में कटोराताल चौकी पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी ले आई। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम मेघ सिंह ऊर्फ बबलू निवासी चाउकी बस्ती मुरादाबाद बताया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें