सितारगंज के रामलीला सभागार में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते विधायक सौरभ बहुगुणा।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। रामलीला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सौरभ बहुगुणा ने भाजपा के प्रदेश, जिला व मंडल स्तरीय नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूती से ही पार्टी सशक्त हो सकती है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की अपील की।
इस मौके पर विधायक व मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा ने अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुराज खान गुड्डू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जया जोशी और धर्मा देवी, जिला उपाध्यक्ष बीना साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुन्नी पांडे, भाजयुमो जिला उपाघ्यक्ष ललित जोशी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लखविंदर सिंह, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष चंदन कश्यप, प्रदेश मंत्री कुलदीप गंगवार, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अविनाश वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी अरविंद चौरसिया आदि पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
संचालन आदेश चौहान ने किया। वहां ब्लॉक प्रमुख कमलजीत कौर, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवकुमार मित्तल, कमल जिंदल, राकेश त्यागी, उपकार सिंह बल, पलविंदर सिंह, गीता सक्सेना, अंकित गोयल, राजू नगदली आदि थे। (संवाद)