फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसवीएस के प्रेसीडेंट बने डॉ. केलावाला

विज्ञापन
नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय में इंडियन सोसायटी फॉर वेटरिनरी सर्जरी (आईएसवीएस) की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। ‘रीसेंट ट्रेंड्स इन सर्जिकल एंड इमेजिंग टेक्निक्स फॉर एनहैंसमेंट ऑफ प्रोडक्टिविटी एंड हेल्थ स्टेटस ऑफ फार्म एंड पेट एनिमल्स’ विषय पर आयोजित गोष्ठी का समापन शनिवार को महाविद्यालय के डॉ. रतन सिंह सभागार में किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह में आईएसवीएस की नई कार्यकारी का गठन किया गया जिसमें कामधेनु विश्वविद्यालय गांधीनगर (गुजरात) के कुलपति डॉ. एनएच केलावाला को प्रेसिडेंट चुना गया। साथ ही डीन वेटरिनरी पंतनगर विवि डॉ. एनएस जादौं, वेटरिनरी कालेज मद्रास के प्राध्यापक डॉ. एस सैंथिल कुमार, वेटरिनरी कालेज जबलपुर के डॉ. अपरा शाही, वेटरिनरी कालेज नागपुर के डॉ. एसपी अखरे व पशु चिकित्साधिकारी कर्नाटक डॉ. मंजू नाथ को वाइस प्रेसिडेंट चुना गया।
इसके अलावा डॉ. डीबी पाटील को एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी, प्राध्यापक वेटरिनरी कालेज पालमपुर डॉ. आदर्श कुमार को ज्वाइंट सेक्रेट्री, डॉ. दीपक कुमार तिवारी को कोषाध्यक्ष सहित डॉ. नीरज अरोड़ा (उत्तर), प्राध्यापक वेटरिनरी कालेज पुकुट केरल डॉ. सूर्यदास एस (दक्षिण), सह प्राध्यापक वेटरिनरी कालेज जबलपुर डॉ. शोभा जावडे (केंद्रीय), सहायक प्राध्यापक वेटरिनरी कालेज बीकानेर डॉ. अनिल बिश्नोई (पश्चिम) व सहायक प्राध्यापक वेटरिनरी कालेज पटना डॉ. रमेश तिवारी को पूर्व क्षेत्र का जोनल सेक्रेटरी चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. शिवप्रसाद, डॉ. अस्तुति वत्स्या, डॉ. एसके रस्तोगी, डॉ. एएच अहमद, डॉ. एके उपाध्याय, डॉ. एसके सिंह, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. राजीव रंजन कुमार, डॉ. दिशा पंत व डॉ. ज्योत्सना भट्ट का विशेष योगदान रहा।
अगली संगोष्ठी की मेजबानी नागपुर को
पंतनगर। संगोष्ठी के समापन पर आईएसवीएस की वर्तमान व नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने अगली संगोष्ठी के आयोजन पर मंथन किया। इसमें सर्वसम्मति से आईएसवीएस की आगामी संगोष्ठी को वेटरिनरी कॉलेज नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें