फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कक्षा नौ तक और डिग्री कॉलेज में चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
पवन गाबा, रुद्रपुर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शीतकालीन अवकाश के दौरान कोरोना के केस बढ़ने के कारण करीब सवा माह से बंद एक से नौवीं तक की कक्षाएं सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। इसके साथ ही डिग्री कॉलेज भी करीब तीन सप्ताह के शीतकालीन अवकाश के बाद खुलेगा।
विज्ञापन

एक जनवरी से शीतकालीन अवकाश शुरू होने के बाद कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने से कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल व इंटर कॉलेज बंद कर दिए गए थे। कोरोना संक्रमण की गति धीमी होने के बाद 31 जनवरी से कक्षा 10, 11 व 12वीं की कक्षाएं शुरू कर दी थीं, लेकिन कक्षा एक से लेकर नवीं तक की कक्षाएं बंद रहीं। अब सोमवार से कक्षा नौ तक की कक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं। हालांकि रुद्रपुर बीईओ कार्यालय परिसर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल व प्राथमिक स्कूल समेत कई स्कूलों के भवनों को सैनिटाइज नहीं किया गया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से कक्षा एक से नवीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन संचालित होंगी। स्कूल गेट पर सभी छात्र-छात्राओं की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर आना होगा।
विज्ञापन

कक्षाओं में सामाजिक दूरी के नियमों का अनुपालन किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सभी स्कूल भवनों को सैनिटाइज कर दिया गया है। इधर, रुद्रपुर डिग्री कॉलेज भी सोमवार से करीब तीन सप्ताह बाद खुलने जा रहा था। प्राचार्य डॉ. केके पांडेय ने कहा कि कॉलेज में 14 जनवरी से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था।
अभिभावक बोले कक्षाएं संचालित करना सही निर्णय
कोरोना संक्रमण अब कम हो चुका है। ऐसे में सरकार का कक्षा एक से नौवीं तक की कक्षाएं संचालित करने का निर्णय सही है। बच्चों के लिए ऑफलाइन पढ़ाई ही सुविधाजनक है।
-किरनदीप सिंह।
---
कक्षा 10 से 12वीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं 31 जनवरी से शुरू की जा चुकी हैं। अब नौवीं तक की कक्षाएं शुरू कर सरकार ने उचित निर्णय लिया है। घर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
-ऊषा जैन।
---
कोरोना संक्रमण के केस अब पहले से काफी कम आ रहे हैं। इस कारण अब प्राथमिक और जूनियर के बच्चों की कक्षाएं ऑफलाइन चलाने का निर्णय सही है। स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन हो चाहिए।
- सीता देवी।
---
कोरोना केस घटने के बाद कक्षा नौ तक की कक्षाएं ऑफलाइन चलाने का निर्णय एकदम सही है। प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को घर पर ऑनलाइन पढ़ाई का अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा। -
पवन गाबा।

सीता देवी, रुद्रपुर।- फोटो : RUDRAPUR

ऊषा जैन, रुद्रपुर।- फोटो : RUDRAPUR

किरनदीप सिंह, रुद्रपुर।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में बंद पड़ा राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें