फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होगी जूट से बनीं फाइलें व बैग

विज्ञापन
रुद्रपुर जिला निर्वाचन कार्यालय में रखी जूट से बनीं फाइल व बैग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में प्लास्टिक की फाइलों का बहिष्कार करने के लिए जूट से बनीं फाइलें और बैग बनाए गए हैं। इन्हें काशीपुर के स्वयं सहायता समूह हुनर ने तैयार किया है। चुनाव के दौरान अधिकारी वर्ग इसी फाइल और बैग का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन

डीएम युगल किशोर पंत की ओर से काशीपुर में संस्था की वर्कशॉप में बनाए जा रहे जूट के उत्पादों का निरीक्षण किया था। संस्था से प्रभावित होकर उन्होंने बैग व फाइलों का उपयोग करने में हामी भरी थी। चुनाव के दौरान सरकारी अधिकारियों को कई कागजात व फाइलें लेकर इधर से उधर जाना पड़ता है। ऐसे में प्लास्टिक की फाइलों का उपयोग काफी अधिक होता है।
प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए डीएम ने हुनर स्वयं सहायता समूह से जूट की फाइलें और बैग तैयार कराए हैं। फाइलें और बैग अगर चुनाव में कारगार साबित हुए तो इसे सभी विभागों में इस्तेमाल करने के लिए दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस अधिकारी ने कहा कि संस्था से जूट की 50 फाइलें और बैग खरीदे गए हैं। इन्हें चुनाव के दौरान कागजात और पेन आदि अन्य सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें