फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा की जनता के आशीर्वाद ने दिलाया राजनीति में मुकाम : धामी

विज्ञापन
खटीमा में सर्राफ पब्लिक स्कूल में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद कार्यकर्ताओं से मिलते कार्यवाहक सी - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खटीमा का विकास पहले की तरह अनवरत जारी रहेगा। खटीमा की जनता के शुक्रगुजार हैं कि उनके आशीर्वाद ने उन्हें राजनीति में मुकाम दिलाया। वर्तमान का जनादेश भी उनके लिए शिरोधार्य है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को सर्राफ पब्लिक स्कूल के हैलीपेड पर दोपहर सवा एक बजे कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलिकाप्टर उतरा। यहां कार्यवाहक सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक वार्ता की और पत्रकारों से भी रूबरू हुए। धामी ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आभारी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दिए गए दायित्व को बखूबी अंजाम तक पहुंचाया। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देशन में भाजपा सरकार उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत हासिल कर सकी। उत्तराखंड में पहली बार सरकार परिवर्तन का मिथक टूटा। उन्होंने स्वयं को पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता बताया।
सीएम के चुनाव में सबसे ऊपर नाम होने और कई विधायकों के सीट खाली करने के सवाल को धामी टाल गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्य किसी भी स्थिति में अवरुद्ध नहीं होंगे। यह काम पहले की तरह अनवरत जारी रहेगा। कार्यवाहक सीएम धामी प्रत्येक कार्यकर्ता से स्नेहपूर्वक मिले और सभी का हाल जाना। यहां से सीधे कार से अपने घर नगरा तराई पहुंचे। धामी के काफिले के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ आवास पहुंचे।
विज्ञापन

देर शाम वे अपने आवास पर कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं की आंखों में आंसू छलक गए।
कार्यकर्ताओं के आंसू देख धामी भी भावुक मुद्रा में दिखे और कार्यकर्ताओं को हौसला कायम रखने के लिए कहा। देर शाम तक उनका कार्यकर्ताओं से मिलने का क्रम जारी रहा। वहां किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, नंदन सिंह खड़ायत, कैलाश मनराल, गंभीर सिंह धामी, देवेंद्र चंद, वरुण अग्रवाल, प्रकाश पांडेय, नवीन कन्याल, दिनेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सोमनाथ मौर्य, अमित पांडे, इंद्रा चंद, नवीन बोरा, राम सिंह जेठी, भवानी भंडारी, कश्यप मोटवानी, दीपक बत्रा आदि थे।
फफककर रो पड़े कार्यकर्ता
खटीमा। कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलीपेड पर उतरते ही उनसे मिले कई कार्यकर्ता फफककर रो पड़े। एक महिला की स्थिति पर सीएम धामी की आंखें भी सजल होने लगीं। उन्होंने भीड़ में बमुश्किल अपनी स्थिति सामान्य बनाई। सर्राफ स्कूल के प्रांगण में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले धामी ने सभी कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़ व कुछेक कार्यकर्ताओं का नाम लेकर अभिनंदन किया। संवाद
कार्यवाहक सीएम ने प्रदेश वासियों को दी होली की शुभकामनाएं
खटीमा। उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। धामी ने कहा कि होली के रंगों की तरह सभी प्रकार की खुशियां आएं, सभी निरंतर प्रगति करें ओर जीवन में आगे बढ़ें। मेरी सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

खटीमा में कार्यवाहक सीएम धामी के नगरा तराई आवास में मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं में एक महिला कार्?- फोटो : KHATIMA

खटीमा में नगरा तराई आवास में कार्यकर्ताओं से मिलते समय कार्यवाहक सीएम धामी हुए भावुक। संवाद- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें