फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में पहली डोज लगी कक्षा आठवीं के छात्र हिमांशु को लगी

विज्ञापन
काशीपुर के सरकारी अस्पताल में वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करते मेयर व नगर आयुक्त - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्र व्यापी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय में 12-14 आयु वर्ग के टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर और नगर आयुक्त ने किया। वहीं सबसे पहले कक्षा आठवीं के छात्र हिमांशु सिंह ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

बुधवार को 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया गया। काशीपुर ब्लॉक क्षेत्र के चार स्कूलों व सरकारी अस्पताल और पीएचसी नारायण नगर में सुबह दस बजे से टीकाकरण किया गया। शुभारंभ एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय में मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय व सीएमएस डॉ. कैमाश राणा ने किया।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि क्षेत्र में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं जिसमें एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय, पीएसची नारायण नगर, जीबी पंत इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढकिया और गुलजारपुर में 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण सेशन शुरू हो गया है। बच्चों के हैदराबाद की कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

काशीपुर ब्लॉक क्षेत्र में सबसे पहली वैक्सीन पशुपति विहार कॉलोनी निवासी व बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में हैडकांस्टेबल पद से सेवानिवृत्त नारायण सिंह के 14 वर्षीय बेटे हिमांशु सिंह ने एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में लगवाई। हिमांशु को सबसे पहली वैक्सीन अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. राजीव पुनैठा की ओर से लगाइ गई। इस दौरान हिमांशु सिंह ने कहा कि उसे बहुत खुशी हो रही है कि उसको पहली वैक्सीन लग रही है। बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र है। उसने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों व उनके अभिभावकों से आह्वान किया कि वह किसी भी तरह का संशय नहीं पालें। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
उधर कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि अभियान के पहले दिन कुल 285 बच्चों जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 125 बच्चों को और शहरी क्षेत्र के 160 बच्चों के वैक्सीन लगाई गई। बताया कि जिन बच्चों के आज पहली डोज लग गई है, उनको अब दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी। इस मौके पर डॉ. मनु पांडे, डॉ. मदन मोहन, डॉ. राजीव पुनेठा, शुभम कुमार, प्रकाश नेगी आदि कर्मचारी मौजूद थे।

काशीपुर के सरकारी अस्पताल में छात्र हिमांशु को वैक्सीन लगाते चाइल्ड स्पेशल्टि डॉ.राजीव पुनेठा- फोटो : KASHIPUR

छात्र हिमांशु सिंह- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें