फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की घोषणाओं को नहीं मिला बजट

विज्ञापन
काशीपुर स्थित लक्ष्मीपुर माइनर - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से काशीपुर के विकास के लिए चार घोषणाएं की गई थीं। चार साल गुजरने पर भी शासन ने घोषणा पर काम
विज्ञापन

करने के लिए नगर निगम को रुपये नहीं दिए।
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार साल पहले काशीपुर नगरवासियों की सुविधा के लिए लक्ष्मीपुर माइनर का पुनर्निर्माण करने, पर्वतीय कॉलोनी सैनिक कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी को जलभराव से मुक्त करने, नगर में हाईटेक शौचालय का निर्माण करने, नगर के पार्कों का सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की थी। अभी तक इनमें से किसी भी घोषणा के लिए सरकार ने बजट नहीं दिया है। नगर से लगी सैनिक कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी में बरसात के दिनों में जलभराव होता है।
नीजड़ा से निकलने वाले एक कच्चे नाले से इन तीनों कॉलोनियों में जलभराव होता है। इस नाले को नगर निगम ने पक्का करने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति अदालत चला गया। कॉलोनी के सैकड़ों परिवार जलभराव से परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर माइनर के पुनर्निर्माण के लिए नगर निगम की डीपीआर को लागत अधिक बता कर प्रशासन ने खारिज कर दिया। डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की कमेटी बनाई गई। कमेटी की रिपोर्ट पर नई डीपीआर बनाकर निगम ने शासन को भेजी उस पर भी शासन ने अभी तक बजट स्वीकृत नहीं किया है। नगर निगम ने पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार नगर के चार स्थानों को हाईटेक शौचालयों के निर्माण के लिए चुना।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा पर सैनिक कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, नीजड़ा को जलभराव से मुक्त करने के लिए नालों को पक्का करने के लिए चिह्नित कर लिया है लेकिन शासन से धनराशि नहीं मिली है। हाईटेक शौचालयों में से एक जीजीआईसी के सामने बन गया है। रोडवेज बस अड्डा, डिजाइन सेंटर और स्टेडियम के सामने 15 अप्रैल तक बन जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें