फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा सील, पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

विज्ञापन
धर्मपुर बॉर्डर पर वाहन की परमिशन चेक करते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। रविवार को यूपी-उत्तराखंड की सीमाओं को सील कर दिया गया। दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर स्थानीय पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। बिना अनुमति के किसी भी वाहन को आने नहीं दिया जा रहा। धर्मपुर, अमियावाला, नादेही, संयासीवाला, हरकिशनपुर, मुरलीवाला, देवीपुरा बार्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया गया है। ये जवान आने-जाने वाले वाहन आदि को चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसआई एनके बचकोटि ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार शाम को यूपी-उत्तराखंड की सीमाओं को सील कर दिया गया है। 14 फरवरी को यूपी के बिजनौर और मुरादाबाद में भी चुनाव है इसलिए आने जाने वाले वाहनों के स्वामियों से दोनों राज्य की पुलिस अनुमति मांगेगी।
बिना अनुमति के किसी भी वाहन के राज्य में आने पर पाबंदी रहेगी। बार्डर पर फोर्स के अलावा एसएसटी और एफएसटी टीम तैनात कर दी गई है। चुनाव को सही तरह से कराने के लिए अतिरिक्त फोर्स को मंगाया गया है। मतदान के दिन अतिसंवेदनशील बूथों पर पैरा मिलट्री फोर्स को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

जसपुर। चुनाव प्रेक्षक पंकज कुमार ने मंडी सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल एवं चुनाव अफसरों की बैठक लेकर पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं किया जाएगा। किसी भी तरह की परेशानी आने पर उन्हें तत्काल अवगत कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें