फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा लोकार्पण के बहाने जुटाई भीड़ से कराया ताकत का अहसान

विज्ञापन
रुद्रपुर में लहराते राष्ट्रीय ध्वज की फोटो लेते उत्साहित लोग। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
चुनावी साल में टिकट के लिए भाजपा में संभावित नेताओं ने भागदौड़ तेज कर दी है, वहीं विधायक अपने टिकट को बरकरार रखने के लिए ताकत से जुटे हैं। शनिवार को गांधी पार्क में यूं तो प्रदेश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण का कार्यक्रम था, लेकिन कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंकी गई थी। विधायक ठुकराल के साथ ही मेयर रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, सुरेश कोली सहित अन्य नेताओं ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाएं कीं थी और इसके लिए बाकायदा जिम्मेदारियां बांटी गई थी।
विज्ञापन

पार्टी के एक धड़े ने कार्यक्रम की तैयारियों से खुद को पूरी तरह से किनारे रखा था, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज की शान में उमड़ी भीड़ से जहां मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री गदगद दिखे तो विधायक ने अपनी ताकत और पैठ का भी अहसास करा दिया।
दरअसल नजूल का मुद्दा हल नहीं होने पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने चुनाव नहीं लड़ने और मेयर रामपाल सिंह ने मेयर की कुर्सी पर नहीं बैठने की घोषणा की थी। नजूल का मुद्दा विधायक के राजनैतिक भविष्य का सवाल बना हुआ था। मुद्दे को लेकर विधायक ने विधानसभा के हर सत्र मेंआवाज उठाई, वहीं मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों को ज्ञापन दिए थे।
विज्ञापन

मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, अनिल चौहान, सुरेश परिहार, भारत भूषण चुघ सरीखे स्थानीय नेताओं ने भी इसको लेकर मजबूत पैरवीं की थी। अब जब मुद्दा हल होने की ओर है तो इसका श्रेय लेने की होड़ मची रही। विधायक और जिलाध्यक्ष के अलग जगहों पर स्वागत किए गए थे।
इधर विधायक ठुकराल ने तिरंगा लोकार्पण के साथ ही नजूल मुद्दा हल होने पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट और अन्य मंत्रियों का नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम भी रख लिया था। एक हफ्ते से कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए विधायक और अन्य नेता लगे रहे, लेकिन पार्टी के बड़े चेहरे की टीम पूरी तैयारियों से गायब रही। शनिवार को विभिन्न बस्तियों, वार्डों और गांवों से तिरंगा हाथ में लिए लोग आयोजन स्थल में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें