फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाजार क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण

Tue, 03 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान 37 अतिक्रमणकारियों के  नकद और 18 कोर्ट चालान किए। बाजार बंद के दिन चले अभियान से ठेली वालों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व व्यापारियों ने एसएसपी केवल खुराना से शिकायत की थी कि बाजार क्षेत्र में ठेली और कुछ दुकानदारों द्वारा सड़क व नालियों के ऊपर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। दीपावली सीजन को देखते हुए लोगों का बाजार से गुजरना मु़श्किल हो गया है। इसी को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर कोतवाल जेसी पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पुलिस को देखकर ठेली और फड़ वाले अपना-अपना सामान लेकर खिसक लिए। अतिक्रमणकारियों ने पुलिस से चालान न करने की मन्नतें भी की, लेकिन किसी को नहीं बख्शा गया। अभियान के दौरान पुलिस ने 37 नगद और 18 कोर्ट चालान किए। कोतवाल पाठक ने अतिक्रमण करने वालों को कड़ी फटकार लगाई। आइंदा पकड़े जाने पर भारी भरकम जुर्माना वसूलने की हिदायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें