फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर लूटकांड के दूसरे आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, काला को लगी गोली; तमंचा-कारतूस बरामद

Thu, 26 Sep 2024 10:09 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

कुंडा थाना क्षेत्र में मिस्सरवाला रोड पर पुलिस और जसपुर लूट के दूसरे आरोपी साजिद उर्फ काला के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी साजिद को गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
आरोपी साजिद को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश का फरार दूसरा साथी भी कुंडा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। आरोपी रामपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ यूपी व उत्तराखंड में करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं।

परिवार ने कर रखा है बेदखल

विज्ञापन

सर्राफा लूटकांड में पकड़े गए बदमाश साजिद चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। परिजनों के मुताबिक साजिद की आपराधिक प्रवृत्ति के चलते आए दिन पुलिस घर में दबिश देती थी जिससे परेशान होकर उसे कई कई साल पहले बेदखल कर दिया था। बताया जाता है परिवार लोहे का कारोबार करता है। पिता का लगभग तीन साल पहले निधन हो गया है और परिवार के तीन अन्य भाई अपने-अपने कारोबार से जुड़े हुए हैं।

नानी के पास रहने के दौरान आया था जयराम की दुनिया में
रामपुर निवासी साजिद अधिकांश समय अपनी नानी के घर टांडा बादली में रहता था। बताया जाता है नानी के घर पर मांस बेचने का कारोबार होता है। इसी दौरान वह बदमाशों के संपर्क में आ गया था और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगा था। सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले उसके खिलाफ वर्ष 2010 में मुकदमा दर्ज हुआ था।

धरमपुर पुलिस चौकी प्रभारी ने बदमाशों के खिलाफ कराया केस दर्ज

विज्ञापन

पुलिस चौकी इंचार्ज धरमपुर ने सर्राफा कारोबारी से लूटकांड के मामले में दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसआई केसी आर्य ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी।

ये पढ़ें- Udham Singh Nagar News: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; एक आरोपी फरार

विज्ञापन



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें