फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूथ एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी

Sat, 04 May 2024 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आबूधाबी (यूएई) में चार से नौ मई तक आयोजित यूथ एशियन जू-जित्सु चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। इसमें रुद्रपुर के जय लोहनी, हल्द्वानी के युवराज सिंह खाती, रिद्धिमा नेगी और देहरादून के अश्मित मुंगरा शामिल हैं।
विज्ञापन

जू–जित्सु एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के महासचिव ऋषिपाल भारती ने बताया कि सभी खिलाड़ी शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए हैं। प्रतियोगिता में एशिया से 24 देशों के 683 खिलाड़ी ने–वाजा, जु–जित्सू फाइटिंग, कॉन्टैक्ट, डू ओ शो इवेंट्स में प्रतिभाग करेंगे। इसमें ऊधमसिंह नगर के जय लोहनी अंडर 18 (48 किग्रा) की नेवाजा व जु–जित्सू फाइटिंग, नैनीताल की रिद्धिमा नेगी अंडर 18 (44 किग्रा) की नेवाजा व जु–जित्सू फाइटिंग व युवराज सिंह खाती 18 (48 किग्रा) की नेवाजा व जु–जित्सू फाइटिंग एवं देहरादून के अश्मित मुंगरा 18 (85 किग्रा) की नेवाजा व जु–जित्सू फाइटिंग स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। जय लोहनी को क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, कमल सिंह, कृष्ण साना, ऋषिपाल भारती ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रसिका सिद्दीकी, विनय जोशी, सतीश जोशी,भारतभूषण चुघ आदि ने कहा कि खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें