फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खपनिज खरीदने के आरोप में प्लांट सीज

विज्ञापन
बाजपुर के गांव जोगीपुरा स्थित प्लांट को सीज करते एसडीएम और खनन उपनिदेशक। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
एसडीएम और उपनिदेशक (खनन) ने संयुक्त टीम के साथ खनन क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान बैलगाड़ियों से अवैध उपखनिज खरीदने के आरोप में गांव जोगीपुरा स्थित श्री बाला जी कांन्ट्रेक्टर्स स्क्रीनिंग प्लांट को सीज कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम विवेक प्रकाश और उपनिदेशक (खनन) दिनेश सिंह की टीम के खनन क्षेत्र मेें पहुंचने पर चालक उप खनिज लदे वाहनों को लेकर भाग गए। कोसी नदी से अवैध उप खनिज भरकर ला रहीं बैलगाड़ियां एक स्टोन क्रशर पर आरबीएम उतार रही थीं।
क्रशर प्रबंधन ने टीम को सीसीटीवी की रिकार्डिंग सहित अन्य प्रपत्र नहीं दिखाए। एसडीएम ने बताया कि डीएम के अग्रिम आदेशों तक प्लांट को सीज कर किया गया है। प्लांट के क्रय-विक्रय और ई-रवन्ना आईडी को भी बंद करने की संस्तुति की गई है। टीम में तहसीलदार राजेंद्र सनवाल आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें