रुद्रपुर। आगामी त्योहार के मद्देनजर जगह-जगह चल रही चेकिंग में पुलिस ने एक व्यक्ति से 31.36 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार शाम बगवाड़ा चौकी के एसआई सुरेंद्र रिंगवाल हमराही ललित कुमार के साथ गौतम अस्पताल के पास पहुंचे। यहां उन्हें एसआई धीरज टम्टा आदि पुलिसकर्मी मिले। पुलिस यहां सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगी। पुलिस बगवाड़ा मंडी के बगल में चंद्रपाल की पार्किंग में पहुंची तो पुलिया के पास खड़ा एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों को देखकर सकपका कर पीछे की तरफ भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उससे स्मैक मिसी।आरोपी ने अपना नाम ग्राम शिमरा थाना माधोटांडा जिला पीलीभीत निवासी नदीम बताया। उसने बताया कि वह स्मैक पीलीभीत से यहां बेचने लाया था।