फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने तक अमाऊं स्थित पेट्रोल पंप सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गुणवत्ताविहीन पेट्रोल के वितरण की शिकायत पर तहसीलदार ने अगले आदेश तक पेट्रोल पंप को सीज कर दिया है। तहसीलदार की मौजूदगी में कंपनी के अधिकारियों ने जांच के लिए पंप से पेट्रोल के नमूने भी लिए हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह गुणवत्ताविहीन पेट्रोल मिलने की शिकायत पर वाहन चालकों ने पंप पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने मामले एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की थी। ज्ञापन में शिकायतकर्ताओं ने कहा था कि उक्त पेट्रोल पंप के पेट्रोल के इस्तेमाल से उनके वाहन खराब हो रहे हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत पर पेट्रोल पंप को 29 जून को ही बंद कर दिया गया था।
शिकायत के आधार पर नोएडा से ईस्सार कंपनी के सेल्स मैनेजर अभिनंदन झा यहां पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार यूसुफ अली, पूर्ति निरीक्षक हयात सिंह, सितारगंज धर्मेंद्र सिंह धामी की मौजूदगी में पेट्रोल के सैंपल लिए और पूरी पड़ताल होने तक पंप को सीज कर दिया। पंप से डीजल पूर्व की तरह ही मिलता रहेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें