फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग पर जलाभिषेक कर समृद्धि की कामना की

विज्ञापन
सुन्तानपुर पट्टी के कोसी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करते शिव भक्त। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सोमवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्गा मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, प्राचीन अटरिया मंदिर, दूधिया मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, वनखंडी महादेव मंदिर आदि में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेल पत्र, दूध, धतूरे के फूल व फल आदि चढ़ाए। मंदिर समिति के लोगों ने श्रद्धालुओं से सामाजिक दूरी का पालन करने व मास्क पहनकर मंदिर में प्रवेश करने की अपील की। प्राचीन अटरिया मंदिर के पुजारी पंकज गौड़ ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर दूध, फल व जलाभिषेक किया। बताया कि सावन में सोमवार के व्रत रखने पर शिव भगवान लोगों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। (संवाद)
सावन के आखिरी सोमवार में मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
सुल्तानपुर पट्टी। सावन के आखिरी सोमवार को नगर के जोगेश्वर शिव मंदिर, कोसी शिव मंदिर, देवी मंदिर और शिव मंदिर आदि में सुबह से ही शिवभक्तों का पूजा-अर्चना करने के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शिव भक्तों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बेलपत्र, धतूरा व फूलों से भगवान शिव का जलाभिषेक कर खुशहाली की कामना की। भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात रही। (संवाद)

रुद्रपुर के आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर में शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें