फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने एनएच निर्माण कार्य रुकवाया

Fri, 02 Sep 2016 01:15 AM IST
अमर उलाना ब्यूरो् किच्छा
विज्ञापन
किच्छा में राष्ट्रीय राजमार्ग में निर्माण कार्य रुकवाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। नगर के शमशान घाट में वायदे के अनुसार गल्फार कंपनी द्वारा काम ना कराये जाने से आक्रोशित लोगों ने एनएच पर शमशान के समीप मार्ग को फोर लाइन बनाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम डीपी सिंह ने लोगों को कंपनी के   अधिकारियों के साथ बैठक कर वायदे के अनुसार काम कराने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य चालू नहीं होने दिया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने एनएच में निर्माण कार्य करा रही गल्फार कंपनी पर शमशान घाट पर वायदे के अनुसार काम न कराने का आरोप लगाते हुए कंपनी की ओर से कराए जा रहे निर्माण को रुकवा दिया। मौके पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला, समाज सेवी अजय तिवारी, कांग्रेसी नेता संजीव कुमार समेत कई लोगों ने आरोप लगाया कि जिस समय कंपनी के अधिकारियों ने शमशान घाट की चाहरदीवारी तुड़वाई थी। उस समय एसडीएम की मौजूदगी में शमशान घाट कमेटी को आश्वासन दिया था कि दूसरी ओर नहर को कवर करके शमशान घाट में आने जाने का रास्ता बनवा दिया जायेगा। इसके बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। कंपनी ने रास्ता बनवाने से पूर्व सड़क निर्माण शुरू कर दिया है।


जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एनएच का निर्माण कार्य बंद होने की सूचना पर एसडीएम डीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। एसडीएम के बुलाने पर गल्फार कंपनी उप प्रबंधक तकनीक अनुज कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर बताया कि शमशान में काम करने की प्रक्रिया जारी है।  वायदे के अनुसार कार्य करने के लिए जल्दी ही कंपनी से अनुमति मिल जाएगी। लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया। इस मौके शमशान कमेटी अध्यक्ष सतीश अरोरा, सुदर्शन ठुकराल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अजय पाल यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, किशन लाल आहूजा, दिनेश भाटिया, प्रहलाद खुराना आदि शामिल थे। उप जिलाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी है। दो एक दिन में देहरादून से टीम आयेगी दोनों पक्षों के मध्य वार्ता करवाकर मामले को सुलझाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें