किच्छा। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जिला और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से करवाने की मांग की है।
पत्र में शुक्ला ने कहा कि यूपी सरकार भी आगामी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव सीधे जनता से कराने पर विचार कर रही है। इसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी ये चुनाव सीधे जनता के माध्यम से होने से निर्वाचन में होने वाले धन-बल व बाहुबल के प्रभाव का अंत होगा। साथ ही यह एक राजनीतिक सुधार में ऐतिहासिक कदम होगा।
सीधे जनता से चुनाव होने पर ये सभी ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष जनता के प्रति जवाबदेह होंगे और जनता सीधे सवाल व संवाद इनसे इसी प्रकार कर सकेगी, जैसे नगर निकाय, विधानसभा व लोकसभा के निर्वाचित प्रतिनिधियों से करती है। संवाद