फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निजी कार्य के लिए मिट्टी उठाने से पूर्व लें अनुमति

Mon, 09 Jun 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। नदियों के उफान पर होने से जलभराव से जूझने वाले गांवों का एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने खुद के खेत से निजी कार्य के लिए मिट्टी उठाने पर भी पुलिस की ओर से परेशान करने की शिकायत की। इस पर एसएसपी मिश्रा ने निजी कार्य के लिए मिट्टी उठाने से पूर्व लिखित सूचना देकर अनुमति लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसएसपी ने दी किनारे बसे गांव बिचुवा, टुकड़ी, ज्ञानपुर गौडी पहुंचकर बरसात के दौरान जल भराव वाले क्षेत्रों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बरसात के दिनों में इंदौर, देवहा व सूखा नाला नदी के उफन पर आने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
कहा कि पहले देवहा नदी का पानी डायवर्जन कर 60 प्रतिशत कैलाश नदी की तरफ कर दिया जाता था, जो अब नहीं किया जाता। ऐसे में इससे भारी भूकटाव व फसलों का नुकसान होता है। इस पर एसएसपी ने उन्हें सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर निराकरण के लिए कहा। वहां सीओ खटीमा विमल रावत, थानाध्यक्ष उमेश कुमार, गुरनाम सिंह, जसवीर सिंह, देवेंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें