फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उलानी धान क्रय केंद्र में धान तौल को लेकर सेंटर प्रभारी व किसान में हुआ विवाद

विज्ञापन
खटीमा में तहसीलदार यूसुफ अली की मध्यस्थता में धान क्रय केंद्र प्रभारियों एवं किसानों के शिष्टमं - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। धान खरीद को लेकर उलानी केंद्र पर किसानों और क्रय केंद्र प्रभारी में मारपीट हो गई। इसके विरोध में तौल बंद कर क्रय केंद्र प्रभारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने किसानों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए एक किसान के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज करा दिया। हालांकि बाद में तहसीलदार की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को उलानी धान क्रय केंद्र पर सेंटर प्रभारी विकास जोशी के साथ धान की खरीद में क्वालिटी को लेकर एक किसान से विवाद हो गया। सेंटर प्रभारी ने किसान पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया। सेंटर प्रभारी के साथ हुई मारपीट पर ब्लॉक 64 धान क्रय केंद्रों के सेंटर प्रभारियों ने कोतवाली पहुंचकर किसान के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किसान ज्ञान सिंह के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत केस दर्ज कर लिया।
इधर बृहस्पतिवार को क्रेंद प्रभारियों ने खटीमा ब्लॉक के 64 क्रय केंद्रों पर धान तौल को बंद कर दिया और तहसील गेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपकर धान खरीद में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम से वार्ता के बाद सेंटर प्रभारी कार्यालय से बाहर आकर तहसील परिसर में ही धरना देकर बैठ गए। इसी बीच किसानों का शिष्टमंडल भी तहसील पहुंच गया जहां उन्होंने सेंटर प्रभारी के खिलाफ भी केस दर्ज करने की मांग की। बाद में तहसीलदार यूसुफ अली ने सेंटर प्रभारियों और किसान प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल को कार्यालय बुलाकर वार्ता की। तहसीलदार की मध्यस्थता में हुई वार्ता में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलती पर खेद जताया और समझौता कर लिया। एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि किसी बात को लेकर किसानों और क्रय केंद्र प्रभारियों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया गया है। सभी धान क्रय केंद्रों पर तौल सुचारू करा दी गई है।

खटीमा में तहसील गेट पर प्रदर्शन करते धान क्रय केंद्र प्रभारी।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें