फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
कोतवाली में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में हुई किसानों की मौत और बवाल के बाद काशीपुर में सोमवार को किसान और राजनीतिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने अनाज मंडी में बैठक कर रुद्रपुर कूच किया। कांग्रेस, आप और बसपा ने किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान नवीन अनाज मंडी में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने मृतक किसानों को श्रद्धांजलि दी और घटना की कड़ी निंदा की। मंत्री के पुत्र को गिरफ्तार करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर जघन्य हत्या की घटना को अंजाम दिया है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती किसान डटे रहेंगे। हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में काले फीते बांद कर एमपी चौक पर प्रदर्शन करते हुए घटना की निंदा की। मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी, साथ ही भाजपा सरकार का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि इस घटना से भाजपा का चरित्र सामने आया है। इसके बाद कांग्रेसी गिरफ्तारी देने कोतवाली पहुंचे और धरना दिया। एसपी प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, कांग्रेस प्रदेश मंत्री अलका पाल, राशिद फारुखी, आशीष अरोरा बॉबी, इंदू मान, मुक्ता सिंह, मनोज जोशी, अब्दुल सलीम, त्रिलोक अधिकारी, टीका सिंह सैनी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में दो मिनट का मौन रखा। पार्टी के उत्तराखंड चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने घटना की निंदा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ सक्सेना, अमन बाली, शहजाद राय, मनोज कुमार शर्मा, आनंद मोहन दीक्षित, आसिम अहमद, वसीम, सौरभ, पवित्र शर्मा, आरेंद्र वर्मा, हरीश, अमर सिंह निर्मल, नूर मोहम्मद वसीम, बाबा मोहित चौहान आदि मौजूद रहे।
बसपा नगर अध्यक्ष एमए राहुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आकांक्षा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लखीमपुर की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस दौरान हसीन खान, सतपाल सिंह, गौरव कश्यप, काले कश्यप, कृष्ण कुमार गौतम, अनिल आदि थे।

किसानों को संबोधित करते किसान नेता।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें