फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान की भूमि पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम हल्दुआशाहू के ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर श्मशान घाट की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने तहसीलदार को मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम हल्दुआ शाहू की प्रधान कौशल्या देवी, नरेश कुमार, कुंदन लाल, संदीप अरोरा, रवि कुमार, सौरभ कुमार, अमन व सागर अरोरा आदि ने एसडीएम, जसपुर को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव में पिछले लगभग 70 सालों से श्मशान घाट है लेकिन श्मशान की भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है। कुछ लोगों ने राजस्व कर्मियों से सांठगांठ कर श्मशान की भूमि को बंजर दर्शाकर वहां पट्टे जारी करवा लिए।
जबकि मौके पर श्मशान घाट के निर्माण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों ने श्मशान घाट की काफी भूमि को अपनी जमीन में शामिल कर लिया। ग्रामीण जब भी श्मशान भूमि की चहारदीवारी कराने के लिए पहुंचते हैं तो कब्जेदार अपने परिवार की महिलाओं को लेकर वहां आ जाते है और झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी तत्कालीन ग्राम प्रधान राजू शर्मा ने शिकायती पत्र एसडीएम को दिया था। लेखपाल की रिपोर्ट पर तब एसडीएम ने श्मशान घाट की चहारदीवारी कराने के आदेश दिए थे लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया। ग्रामीणों ने यह भूमि राजस्व अभिलेखों में श्मशान घाट के रूप में दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें