फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसबीएस डिग्री कॉलेज की केंद्रीय टीम करेगी जांच

Fri, 21 Feb 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के इकलौते एसबीएस डिग्री कॉलेज की जांच केंद्रीय टीम करेगी। 25 फरवरी को परफार्मेंस ऑडिट टीम कॉलेज में आएगी और तीन-चार दिन तक कॉलेज में निर्माण, शैक्षिक गतिविधि आदि को परखेगी। इसके आधार पर ही आगे कॉलेज को ग्रांट मिल सकती है।
विज्ञापन

एसबीएस डिग्री कॉलेज में करीब आठ हजार छात्र-छात्राओं का नामांकन है। इसमें रुद्रपुर सहित गदरपुर, दिनेशपुर, किच्छा सहित कई क्षेत्राें के विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। कॉलेज परिसर में कई निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। लगभग 12 करोड़ की लागत से कामर्स ब्लॉक निर्माणाधीन है। कॉलेज में पांच मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होना है। कॉलेज प्रशासन की ओर से कई सुविधाओं की मांग उच्च शिक्षा विभाग से की गई है। कॉलेज में हो रहे निर्माण कार्य, शैक्षिक गतिविधि, पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का रहन-सहन आदि की जांच के लिए 25 फरवरी को परफार्मेंस ऑडिट टीम आ रही है।
तीन-चार दिन तक टीम कॉलेज में एक-एक बिंदु की जांच करेगी। इसमें काॅलेज की प्रगति, छात्र संख्या, निर्माण, लैब, पुस्तक, फैकेल्टी आदि की जांच करेगी। प्राचार्य प्रो. आरके उभान ने बताया कि टीम के 25 को आने की सूचना है। टीम की जांच के आधार पर ही कॉलेज में सुविधाओं के लिए ग्रांट आदि मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें