फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पेयजल लाइन टूटी, कई घरों और दुकानों में घुस गया पानी

Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। एक टेलीकॉम कंपनी की ओर से कराई जा रही खोदाई की जद में आकर नगर को पेयजल सप्लाई करने वाली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें आपूर्ति शुरू हुई तो पानी सड़क पर बहकर शास्त्री मार्केट की कई दुकानों और घरों में घुस गया।
विज्ञापन

नगर व सिरौलीकलां के हजारों उपभोक्ता प्यासे रहे। एक टेलीकॉम कंपनी अंडरग्राउंड तार डालने के लिए जगह-जगह सड़क पर खोदाई कर रही है। बुधवार रात को श्रमिकों ने मुख्य बाजार में शास्त्री मार्केट गेट के पास सड़क पर खोदाई की थी।
सड़क के नीचे बिछी आठ इंच की पाइप लाइन टूट गई। सड़क पानी से लबालब हो गई। पानी से मोईन की मोबाइल शाॅप, शर्मा ड्राइक्लीनर्स, गणपति ज्वैलर्स, मां गंगा सेल्स आैर व्यापारी महेंद्र फुटेला की दुकान में जलभराव हुआ। यहां रह रहे अशोक चड्ढा के घर की सभी पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

लोग दुकानों में जमा पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे। उन्होंने जलभराव से लाखों के नुकसान की बात कही है। व्यापारियों ने कंपनी से मुआवजे की मांग की है। इधर शाम तक जल संस्थान के कर्मचारी पाइप की मरम्मत में जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें