फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल में डायलिसिस ठप, हंगामा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में रुद्रपुर नगर निगम से मंगवाया गया पानी का टैंकर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में शुक्रवार को पानी की मोटर फुंकने से पेयजल किल्लत हो गई। इससे मरीजों और तीमारदारों में परेशान हो गए। पानी उपलब्ध न होने के कारण जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस केंद्र में डायलिसिस ठप हो गई। मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद बैरंग लौटना पड़ा। बाद में रुद्रपुर नगर निगम से पानी का टैंकर मंगवाया गया, लेकिन यह पानी भी डायलिसिस यूनिट तक नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस केंद्र में सुबह आठ बजे से पहली शिफ्ट की डायलिसिस शुरू होती है। सुबह करीब साढ़े सात बजे ही मरीज व तीमारदार पहुंच गए, लेकिन एक घंटे बाद भी पानी की आपूर्ति न होने के कारण डायलिसिस शुरू न होने से मरीज व तीमारदारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल से पानी की आपूर्ति शुरू करवाने की मांग, लेकिन उन्होंने मोटर फुंकने से पानी की आपूर्ति बाधित होने की बात कही। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद डायलिसिस के लिए पहुंचे किच्छा निवासी शाहीन, खलीलू रहमान मरगूब, पुष्पा पंत, दिनेशपुर निवासी गुरदयाल सिंह, डिजन बराही, ट्रांजिट कैंप निवासी मोंटू, बिमला, खेड़ा निवासी कमला देवी और रुद्रपुर शहर निवासी अनिल गर्ग बैरंग लौट गए। इसके बाद डायलिसिस के लिए नगर निगम से पानी का टैंकर मंगवाया गया, लेकिन टैंकर का पानी डायलिसिस केंद्र के पाइप तक नहीं पहुंच सका, जिससे डायलिसिस शुरू नहीं हो सकी।
इस पर अगली शिफ्ट के मरीजों को फोन से डायलिसिस केंद्र में पानी न होने की सूचना दी गई।
राही केयर प्राइवेट लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश शर्मा ने कहा कि सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक तीन शिफ्टों में 28 मरीजों की डायलिसस होनी थी, लेकिन पानी न होने के कारण सुबह की शिफ्ट में पहुंचे 10 मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। जबकि अगली शिफ्टों के मरीजों को पानी की समस्या की फोन से सूचना देनी पड़ी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पर डायलिसिस केंद्र का सवा करोड़ रुपये बकाया
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में फरवरी 2019 में पीपीपी मोड में शुरू हुआ डायलिसस केंद्र स्वास्थ्य विभाग की उपेक्षा झेल रहा है। यह डायलिससि सेंटर राही केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संचालित कर रही है। इस केंद्र में आयुष्मान कार्ड से डायलिसस की सुविधा होने के कारण यहां जरूरतमंद लोग डायलिसिस करवाने के लिए पहुंचते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डायलिसिस केंद्र का मरीजों की डायलिसस का करीब सवा करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बजट का रोना रो रहे हैं। संवाद
जिला अस्पताल की मोटर फुंकने के कारण डायलिसस सेंटर में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली की मोटर को सही करवाया जा रहा है। इसके बाद डायलिसिस का कार्य प्रभावित नहीं होगा।
-डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में डायलिसिस केंद्र के बाहर इंतजार करते मरीज व तीमारदार।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें