खटीमा में जल संस्थान कार्यालय में जेई कमल जोशी से वार्ता करते सभासद महेश राणा एवं कालोनी के लोग। ?
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। सुचारू जलापूर्ति नहीं मिलने से परेशान वार्ड संख्या 20 के वार्डवासी सभासद महेश सिंह राणा के नेतृत्व में हिलव्यू कालोनी के लोगों ने जलसंस्थान के अवर अभियंता कमल जोशी का घेराव किया और बंद जलापूर्ति को सुचारु करने की मांग की।
जलसंस्थान के जेई जोशी से मिले वार्डवासियों ने बताया कि उनके वार्ड में पहले भी जलापूर्ति बाधित हुई थी। तब नियमित जलापूर्ति का आश्वासन दिया गया था लेकिन कुछ समय आपूर्ति ठीक रहने के बाद पुन: बाधित रहने लगी है।
वार्डवासियों ने कहा कि पिछले चार दिनों से कालोनी में जलापूर्ति बाधित रहने से लोग खासे परेशान है। वार्डवासियों ने जलापूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं होने पर सपरिवार जल संस्थान में धरने पर बैठने की चेतावनी दी। जई जोशी ने कहा कि लो बोल्टेज की शिकायत रहने से आपूर्ति बाधित चल रही है। वहां लाल सिंह नेगी, भीम सिंह ज्याला, धन सिंह बोरा, राम सिंह आदि सम्मिलित थे। संवाद