फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर डाकघर में पासपोर्ट केंद्र शुरू 

Wed, 28 Feb 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर डाकघर में पासपोर्ट केंद का शुभारंभ करते लोकसभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले के लोगों की पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून की दौड़ मंगलवार से बंद हो गई। यहां स्थित डाकघर में पासपोर्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। सांसद भगत सिंह कोश्यारी और क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ किया। पहले दिन रुद्रपुर और गदरपुर से आए नौ लोगों ने केंद्र में पासपोर्ट बनाने की औपचारिकता पूरी की। पासपोर्ट अधिकारियों के अनुसार केंद्र पर रोजाना 50 अप्वाइंटमेंट दिए जाएंगे। सोमवार से शुक्रवार तक पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया नियमित रूप से कार्यालय समय पर पूरी होगी। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे डाकघर में पासपोर्ट केंद्र का शुभारंभ करते हुए लोकसभा सांसद कोश्यारी ने कहा कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कुमाऊं के डाकघरों में पासपोर्ट केंद्र खोलकर लोगों को काफी बड़ी सहूलियत दी है। लोगों को अब इसके लिए देहरादून के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विधायक राजकुमार ठुकराल ने इसे केंद्र सरकार की दूरगामी सोच का परिणाम बताते हुए सराहना की। 

कार्यक्रम को खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मेयर सोनी कोली, चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड विनय कुमार तिवारी, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा, प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल एसके कबडवाल, सहायक पासपोर्ट अधिकारी भूपेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक अधीक्षक पासपोर्ट कार्यालय हरीश खन्ना, अंकेश शुक्ला, गोपाल रावत आदि थे। 
विज्ञापन


दिशा को मिला पहला अप्वाइंटमेंट 
रुद्रपुर। डाकघर में खोले गए पासपोर्ट केंद्र में पहले दिन नौ लोग पहुंचे। इनमें रुद्रपुर की दिशा दुम्का को पहला अप्वाइंटमेंट मिला। दिशा के भाई यश दुम्का ने भी पासपोर्ट बनाने की औपचारिकता पूरी की। गदरपुर से पहुंचे हरभजन सिंह ने अपनी पांच वर्षीय बेटी हरनूर कौर, पत्नी अवनीत कौर के साथ बेटे हुनर प्रताप सिंह और बेटी शहजमनप्रीत सिंह का पासपोर्ट बनाने के लिए औपचारिकता पूरी की। रुद्रपुर के ही चित्रांश रौतेला और शिवांश रौतेला ने भी पहले दिन पासपोर्ट बनवाने की औपचारिकता पूरी कीं। 

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधा मिलेगी जल्द 
रुद्रपुर। डाकघर में पासपोर्ट केंद्र की सुविधा मिलने के बाद अब डाक विभाग जल्द ही अपने उपभोक्ताओं को इंडिया पोस्ट पेेमेंट की सुविधा भी मुहैया कराने जा रहा है। इसके साथ ही लोग अपने आधार कार्ड भी डाकघर से बना पाऐंगे। पोस्टमास्टर जनरल विनय कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के 214 डाकघरों में यह सुविधा दी जाएगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में उपभोक्ताओं के खाते सीबीएस प्रणाली से जुड़े होंगे, जिससे उपभोक्ता डाकघर के साथ ही अन्य बैंकों में भी लेनदेन की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इसमें एटीएम कार्ड की सुविधा भी उपभोक्ताओं को मिलेगी। 

यूएसनगर में बढ़ रही है पासपोर्ट की डिमांड 
रुद्रपुर। यूएसनगर में पासपोर्ट बनवाने की मांग बढ़ रही है। देहरादून से पहुंचे क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने बताया कि वर्ष 2016 में यूएसनगर से 11,364 लोगों के आवेदन पासपोर्ट कार्यालय देहरादून पहुंचे थे। वर्ष 2017 में यह संख्या बढ़कर 14,421 हो गई थी। रुद्रपुर डाकघर में पासपोर्ट केंद्र खोले जाने की सूचना पर जहां पहले दिन मंगलवार को नौ लोग पहुंचे वहीं अगले दो दिन तक लोगों को अप्वाइंटमेंट फुल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें